
जौनपुर में बारिश को लेकर बड़ा फैसला, 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद
जौनपुर। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट और जनपद में लगातार हो रही अतिवृष्टि व जलजमाव को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश के क्रम में 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।📢 State India Newsजौनपुर | 26 सितंबर 2026
















