
बिलासपुर में अखिल भारतीय कलचुरी महासभा महिला इकाई की बैठक एवं तीज महोत्सव आयोजित
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। अखिल भारतीय कलचुरी महासभा छत्तीसगढ़ महिला इकाई की ओर से बिलासपुर में बैठक एवं तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम चौधरी गुप्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती रंजना सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रीति जायसवाल, प्रदेश महामंत्री श्रीमती हेमलता जायसवाल, संरक्षक श्रीमती सुनीता जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मालती चौकसे, प्रदेश उपाध्यक्ष बिलासपुर श्रीमती अर्चना जायसवाल, प्रदेश सचिव श्रीमती बिंदु राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा जायसवाल तथा प्रदेश सचिव रायपुर श्रीमती अर्चना जायसवाल सहित महिला इकाई की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
हाईवे पर बैंक मैनेजर ने खुद को मारी गोली, कार डिवाइडर से टकराई; मौके से सुसाइड नोट मिलने की सूचनाबुजुर्गों और सशक्त महिलाओं का सम्मानतीज महोत्सव के दौरान तीज गेम प्रतियोगिता, बुजुर्ग सम्मान एवं सशक्त महिला सम्मान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सम्मानित महिलाओं एवं बुजुर्गों को सुंदर उपहार, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम चौधरी गुप्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती रंजना सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण और समाज की महिलाओं को एकजुट करने पर जोर दिया। उन्होंने पूरे देश की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रीति जायसवाल ने कहा कि “समाज की एकजुटता ही हमारी ताकत है।उन्होंने महिलाओं से आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्रीमती आभा जायसवाल, श्रीमती पुष्पा राय, सुश्री गीता जायसवाल, श्रीमती सावित्री जायसवाल, श्रीमती मंजरी जायसवाल, डॉ. श्वेता जायसवाल, डॉ. किरण चौकसे, डॉ. निकिता जायसवाल, डॉ. ज्योति जायसवाल, एडवोकेट श्रीमती दिव्या जायसवाल, श्रीमती अनीता जायसवाल, श्रीमती टिकेश्वरी सिंहा, श्रीमती मधु पाराशर, अनामिका जी एवं उनकी टीम सहित जिले एवं मंडल की बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं
।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश महामंत्री श्रीमती हेमलता जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों, अतिथियों एवं उपस्थित बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। तीज महोत्सव ने महिलाओं में आपसी मेल-जोल, सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।















