दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर महासमिति ने सौंपा ज्ञापन, सड़क और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर महासमिति ने सौंपा ज्ञापन, सड़क और सफाई व्यवस्था दुरुस्त
  • कराने की मांग जौनपुर।
  • आगामी 11 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले मां दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
  • पूजा पंडालों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री दुर्गा पूजा महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर को ज्ञापन सौंपा।

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर महासमिति ने सौंपा ज्ञापन, सड़क और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

जौनपुर। आगामी 11 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले मां दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा पंडालों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री दुर्गा पूजा महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर को ज्ञापन सौंपा।

महासमिति के प्रतिनिधियों ने नगर क्षेत्र में सड़कों की स्थिति में सुधार, साफ-सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं और पूजा समितियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement

महासमिति ने विशेष रूप से पूजा स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर नियमित सफाई, कूड़ा उठान और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

महासमिति के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन द्वारा मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव व्यवस्थित, स्वच्छ एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न होगा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें