दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने सौंपा ज्ञापन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर महासमिति ने सौंपा ज्ञापन जौनपुर।
  • आगामी श्री दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
  • पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी से मुलाकात
  • कर ज्ञापन सौंपा।

दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर महासमिति ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। आगामी श्री दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

महासमिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से दुर्गा पूजा के दौरान शहर में स्थापित होने वाले पूजा पंडालों, प्रमुख मार्गों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक पुलिस प्रबंध किए जाने की मांग की। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने,

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था करने का आग्रह किया गया।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आगामी 11 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली दुर्गा पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

ऐसे में सुरक्षा, यातायात, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर समय रहते ध्यान दिया जाना जरूरी है।क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।State India News | जौनपुरसच्ची खबर • पक्की खबर • हर खबर आप तक

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें