जौनपुर में 28 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, बारिश और जलभराव के चलते लिया गया फैसला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जौनपुर में 28 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, बारिश और जलभराव के चलते लिया गया फैसला जौनपुर।
  • जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 28 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों…
  • रहेगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित
  • विद्यालयों पर लागू होगी।

जौनपुर में 28 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, बारिश और जलभराव के चलते लिया गया फैसला

जौनपुर। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 28 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर लागू होगी। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को 28 सितंबर को विद्यालय नहीं बुलाया जाएगा।हालांकि, विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। शिक्षक विद्यालय पहुंचकर आधार से संबंधित कार्य, जन्म प्रमाणपत्र, अपार, एसएचवीआर, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के इस निर्णय से बारिश और जलभराव के बीच छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें