
ब्रेकिंग कोतवाली अयोध्या को फर्जी सिपाही गिरफ्तार करने में मिली सफलता
अयोध्या में फर्जी पुलिसकर्मी का खुलासा, पुलिस की वर्दी पहनकर करता था अवैध वसूली।आरोपी सत्यम मिश्रा उम्र 26 वर्ष, बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव का निवासी है।आरोपी रेलवे स्टेशन और आसपास के बाजारों में पुलिस आरक्षी की पूरी वर्दी पहनकर घूमता था।दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों पर पुलिसिया रौब दिखाकर जांच के नाम पर रुपये वसूलता था।एक व्यक्ति को पुलिसकर्मी बताकर और झांसा देकर उसका मोबाइल फोन भी ले लिया था।सूचना मिलने के बाद कोतवाली अयोध्या पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और आरोपी की तलाश शुरू की।27 सितंबर को बड़ी छावनी मोड़, परिक्रमा मार्ग के पास पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी की पूरी वर्दी, फर्जी पुलिस पहचान पत्र और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए।आरोपी के कब्जे से अलग-अलग लोगों से अवैध रूप से वसूले गए कुल 7,500 रुपये भी बरामद किए गए।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस विभाग का कर्मचारी नहीं होने की बात स्वीकार की।कोतवाली अयोध्या में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।















