
4 अक्टूबर को होगा भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
जौनपुर दुर्गा पूजा महासमिति के महासचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 47वां भव्य पुरस्कार वितरण समारोह 4 अक्टूबर 2026, रविवार को होटल रिवर व्यू के सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह में महासमिति से जुड़ी सभी पंजीकृत दुर्गा पूजा समितियों को सादर आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम में चंद्र प्रताप सोनी, राधेकृष्ण ओझा, शशांक सिंह, रानू, मोतीलाल यादव, विजय सिंह बागी, राकेश श्रीवास्तव, विवेक सिंह, आशीष गुप्ता, अवनिन्द्र तिवारी, विनय बरौतिया, दीपक श्रीवास्तव, विनोद यादव, राम प्रकाश यादव, महेश जायसवाल, रत्नेश सिंह, ज्ञानेंद्र दुबे, राजन अग्रहरि, रवि शर्मा, विष्णु गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, प्रिंस तनेजा, आशीष रावत, सर्वेश यादव, रोहित श्रीवास्तव, महेंद्र अग्रहरि सहित महासमिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।अंत में कोषाध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
















