11 दिन बाद सऊदी से वतन लौटा ताहिर का शव, मदद को आगे आए रुश्दी मियां

11 दिन बाद सऊदी से वतन लौटा ताहिर का शव, मदद को आगे आए रुश्दी मियां
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • भाई ने खुद शव लाने की कोशिश की, नाकाम होने पर दोबारा मांगी मदद
  • लखनऊ एयरपोर्ट पर शव लेने खुद पहुंचे पूर्व विधायक
  • रुश्दी मियां ने कहा, "विदेश जाना मजबूरी हो सकता है, लेकिन अपनों को आखिरी बार वतन लाना हमारी जिम्मेदारी है।"

11 दिन बाद सऊदी से वतन लौटा ताहिर का शव, मदद को आगे आए रुश्दी मियां

Advertisement

भाई ने खुद शव लाने की कोशिश की, नाकाम होने पर दोबारा मांगी मदद; लखनऊ एयरपोर्ट पर शव लेने खुद पहुंचे पूर्व विधायक

रुदौली। सऊदी अरब के रियाद में 22 सितंबर को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम कुशहरी निवासी ताहिर अली (42) का पार्थिव शरीर 11 दिन बाद वतन पहुंचा।

ताहिर रियाद में चालक के रूप में काम करते थे।ताहिर के भाई ने शुरुआत में खुद ही शव भारत लाने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिली।

Advertisement

इसके बाद उन्होंने पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां से मदद मांगी।

रुश्दी मियां ने सऊदी में संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया। भारत में दस्तावेजी प्रक्रिया अधिवक्ता कमलेश यादव की निगरानी में कराई गई।

Advertisement

11 दिन बाद ताहिर का शव लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा तो रुश्दी मियां खुद उसे लेने पहुंचे और गांव तक साथ गए।विदेश में मौत के बाद पार्थिव शरीर वतन लाने में रुश्दी मियां द्वारा पहले भी मदद किए जाने की बात सामने आती रही है। ताहिर का शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।रुश्दी मियां ने कहा, “विदेश जाना मजबूरी हो सकता है, लेकिन अपनों को आखिरी बार वतन लाना हमारी जिम्मेदारी है।”

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Jyoti Jaiswal
Jyoti Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें