
जौनपुर के नए एसपी होंगे यशवीर सिंहशासन ने जारी की तबादला सूची, बस्ती के पुलिस अधीक्षक से जौनपुर की कमान
सेवा संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का जुटा हुजूमजौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल के तहत कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची के मुताबिक आईपीएस अधिकारी यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक, जनपद बस्ती से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं जौनपुर के मौजूदा पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह का तबादला पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर किया गया है।
कौन हैं यशवीर सिंह?यशवीर सिंह आईपीएस 2013 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वह बस्ती के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। अब शासन ने उन्हें जौनपुर की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है।जौनपुर में नए पुलिस कप्तान के रूप में यशवीर सिंह के सामने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की चुनौती होगी।शासन की तबादला सूची में कुल 20 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का उल्लेख है। यशवीर सिंह का नाम सूची में क्रम संख्या 3 पर है।















