ज्ञानेश कुमार ने किया जो अपराध, वो अक्षम्य है:- राकेश मौर्य समाजवादी पार्टी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ज्ञानेश कुमार ने किया जो अपराध, वो अक्षम्य है:- राकेश मौर्य समाजवादी पार्टी जौनपुर ने मुख्य चुनाव आयुक्त
  • के इस्तीफे की मांग को लेकर किया विशाल मार्च एवं प्रदर्शनजौनपुर।
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त
  • ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध वोट चोरी, मतदाता सूची से करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे जाने तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर किए जाने के आरोपों को लेकर विशाल मार्च एवं प्रदर्शन आयोजित

ज्ञानेश कुमार ने किया जो अपराध, वो अक्षम्य है:- राकेश मौर्य समाजवादी पार्टी

Advertisement

जौनपुर ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किया विशाल मार्च एवं प्रदर्शनजौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध वोट चोरी, मतदाता सूची से करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे जाने तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर किए जाने के आरोपों को लेकर विशाल मार्च एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ।प्रातः 10 बजे PWD तिराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर सपाजनों ने पुष्प अर्पित किए। इसके बाद अंबेडकर तिराहा स्थित अंबेडकर पार्क में जनपद के कोने-कोने से आए हजारों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इसके पश्चात सपाजनों ने विशाल मार्च निकाला। “वोट बचाओ-संविधान बचाओ”, “लोकतंत्र की हत्या बंद करो”, “पूरे देश का एकमत-CEC दे इस्तीफा”, “वोट चोर-गद्दी छोड़”, “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” तथा “ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।मार्च में समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के नेता-कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता एवं समर्थकों का हुजूम शामिल रहा। मार्च कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर धरना-सभा में परिवर्तित हो गया।धरना सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने वोट चोरी के लिए कानून में बदलाव कर ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयोग की कमान सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता के साथ धोखा किया और करोड़ों लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया। उन्होंने कहा कि “ज्ञानेश कुमार ने किया जो अपराध, वो अक्षम्य है। उनके विरुद्ध मुकदमा चलाया जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।”धरना सभा को पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, विधायक लकी यादव, विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, श्रद्धा यादव, मोहम्मद अरशद खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व मंत्री संगीता यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर, प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव, राजेश यादव, सुशील दुबे, जयहिंद यादव, दीपचंद राम, श्यामबहादुर पाल, पूनम मौर्य, ऊषा जायसवाल, श्रवण जायसवाल, राघवेंद्र यादव, दीपक विश्वकर्मा, दीनानाथ सिंह, गुलाब यादव रीठी, अनवारूल हक गुड्डू, रुखसार अहमद, जयंती यादव, रजनीश मिश्र, रत्नाकर चौबे, आलोक त्रिपाठी लकी, तनुज शुक्ला, विधानसभा अध्यक्षगण रामजतन यादव, निजामुद्दीन अंसारी, वीरेंद्र यादव, सूर्यभान यादव, राम इकबाल यादव, रामू मौर्य, नीरज पहलवान, नंदलाल यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने संविधान में निहित मताधिकार एवं मताधिकार की सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात समाजवादी पार्टी द्वारा तैयार 7 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर अपेक्षित कार्रवाई की मांग की गई।कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।विरोध प्रदर्शन के दौरान यूथ संगठनों के चारों जिलाध्यक्ष गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, दिलीप प्रजापति एवं अशोक यादव ने अपने-अपने पदाधिकारियों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम के अंत में मछली शहर की विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का समापन कियाधरने में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं महासचिव तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें