जौनपुर में JPL-2026 का भव्य आगाज, 10 विधानसभा की टीमें दिखाएंगी दम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जौनपुर में JPL-2026 का भव्य आगाज, 10 विधानसभा की टीमें दिखाएंगी दम पूर्व IAS अभिषेक सिंह की पहल से शुरू हुई जौनपुर प्रीमियर लीग, कुलपति और जिलाधिकारी रहे मौजूद रिपोर्टर सूरज अग्रहरी जौनपुर।
  • जिले की खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की पहल के तहत
  • जौनपुर प्रीमियर लीग (JPL)-2026 का बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ।
  • लीग का आयोजन पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह की पहल पर किया जा रहा है।

जौनपुर में JPL-2026 का भव्य आगाज, 10 विधानसभा की टीमें दिखाएंगी दम

पूर्व IAS अभिषेक सिंह की पहल से शुरू हुई जौनपुर प्रीमियर लीग, कुलपति और जिलाधिकारी रहे मौजूद

Advertisement

रिपोर्टर सूरज अग्रहरी

जौनपुर। जिले की खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की पहल के तहत जौनपुर प्रीमियर लीग (JPL)-2026 का बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। लीग का आयोजन पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह की पहल पर किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी सैमुअल पॉल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में जर्सी लॉन्च और ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

Advertisement

JPL-2026 में जौनपुर की 10 विधानसभा क्षेत्रों से गठित टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग का उद्देश्य जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर मंच और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अब समय बदल चुका है। पहले कहा जाता था कि “खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब”, लेकिन आज सोच बदलकर “खेलोगे तो खिलोगे” हो गई है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के लिए करियर और सम्मान का बेहतर माध्यम बन चुका है।

वहीं, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने JPL को जौनपुर की प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि जिले को नंबर-1 बनाने की दिशा में ऐसी पहल युवाओं को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी।मुख्य आयोजक पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने कहा कि जौनपुर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ प्रतिभाओं को सही अवसर और उचित मार्गदर्शन देने की है।

इसी उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर 10 टीमों का गठन किया गया है।उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी आत्म प्रकाशधर द्विवेदी समेत विश्वविद्यालय के कई शिक्षक, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
State India News
State India News ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें