
रोहित उपाध्याय को भाजपा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारीविधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा ने किया संगठनात्मक विस्तार
जौनपुर जनपद के रोहित उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज करते हुए सोशल मीडिया टीम का विस्तार किया है। पार्टी के इस फैसले से जौनपुर में भी राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक महरके की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति सूची में उत्तर प्रदेश के सात पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। सूची के अनुसार पंकज शुक्ला को उत्तर प्रदेश का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि रोहित उपाध्याय को टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ हिरेन्द्र कौशिक, मितुल कोठारी, पुनीत अग्रवाल, मनीष पांडेय और कावन मेहता को भी टीम में स्थान दिया गया है।इसके अतिरिक्त उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में भी सोशल मीडिया प्रभारियों एवं सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी ने सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।भाजपा की इस संगठनात्मक पहल का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों से पहले डिजिटल प्रचार-प्रसार को व्यवस्थित करना, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना और विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।रोहित उपाध्याय को मिली इस जिम्मेदारी को जौनपुर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की टीम में स्थान मिलने से उनके संगठनात्मक दायित्वों का दायरा भी बढ़ा है।
















