जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन.
  • एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.
  • यशवीर सिंह ने संयुक्त
  • रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisement

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, मुलाकाती कक्ष, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच की। उन्होंने जेल में निरुद्ध बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में भी बंदियों से जानकारी ली।जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कारागार के अभिलेखों, सुरक्षा उपकरणों तथा परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने संबंधित जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के साथ बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर अजय कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें