सारनाथ महादेव मंदिर में चौथे सोमवार उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भव्य श्रृंगार एवं आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सारनाथ
  • महादेव मंदिर में चौथे सोमवार उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भव्य श्रृंगार एवं आरती से भक्तिमय हुआ माहौल जौनपुर।
  • शम्भूगंज स्थित
  • प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ

सारनाथ महादेव मंदिर में चौथे सोमवार उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भव्य श्रृंगार एवं आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

जौनपुर। शम्भूगंज स्थित प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ महादेव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। कपाट खुलते ही भक्तों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान सारनाथ महादेव का दर्शन किया और विधि-विधान से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।चौथे सोमवार के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। विशेष पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान मंदिर परिसर घंटियों और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ आरती में हिस्सा लिया।वहीं, महिला श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। कई महिलाओं ने घर पर हलवा-पूड़ी तैयार कर भगवान भोलेनाथ को भोग अर्पित किया और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।सावन के चौथे सोमवार पर पूरे मंदिर परिसर में सुबह से लेकर शाम तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति ने प्राचीन सारनाथ महादेव मंदिर को शिवमय कर दिया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शम्भूगंज क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया।#harharmahadev #reelsinstagram #mahadevstatus #explore #harharmahadev #reelsinstagram #mahadevstatus #explore #reels#stateindianewschannel #viralvideo #reels #football #facebook#reels

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें