दौलतपुर में खुली सैदपुर की पहली डिजिटल लाइब्रेरी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सैदपुर (गाजीपुर): क्षेत्र के दौलतपुर गांव में ग्राम प्रधान संजय यादव के प्रयास से स्थापित
  • निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ।
  • पंचायत
  • भवन के दो कक्षों में संचालित

सैदपुर (गाजीपुर): क्षेत्र के दौलतपुर गांव में ग्राम प्रधान संजय यादव के प्रयास से स्थापित निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। पंचायत भवन के दो कक्षों में संचालित होने वाली लाइब्रेरी का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना की।
बताया गया कि शासन की ओर से सैदपुर क्षेत्र में 17 डिजिटल लाइब्रेरी की स्वीकृति मिली है, जिनमें दौलतपुर की यह पहली लाइब्रेरी शुरू हुई है। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने ग्राम प्रधान संजय यादव को बधाई देते हुए उनके प्रयास की सराहना की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाशंकर सिंह काठू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक शिक्षा संसाधनों की निःशुल्क उपलब्धता विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। डिजिटल लाइब्रेरी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं सहित अन्य छात्रों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण और डिजिटल संसाधन मिल सकेंगे।
ग्राम प्रधान संजय यादव ने कहा कि लाइब्रेरी का उद्देश्य गांव और आसपास के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सुविधाजनक व शांत वातावरण उपलब्ध कराना है। युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग के लिए लाइब्रेरी को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लाइब्रेरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। भाजपा जिला मंत्री मार्कण्डेय चौहान, क्रय-विक्रय निदेशक आशु दुबे, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव आदि थे।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Brijesh Jaiswal
Brijesh Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें